Breaking News

दिल्ली-कटरा के बीच कस से चलेगी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंड़ी

यूटिलिटी डेस्क.दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नवरात्र में 3 अक्टूबर से नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के बीच चलने लगेगी। इससे दिल्ली से कटरा के बीच का सफर 12 घंटे के बजाय 8 घंटे में पूरा हो सकेगा।नई दिल्ली और कटरा के बीच 3 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। गोयल ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह इस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि यात्रियों के लिए इसकी शुरूआत 5 अक्टूबर से किया जाएगा।

  1. गोयल ने अपने ट्वीट में कहा कि नई दिल्ली से देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के बीच पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद नई दिल्ली और कटरा के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी।

    • उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री तीन अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 06.00 रवाना होगी और दोपहर 14.00 बजे कटरा पहुंचेगी।
    • विपरीत दिशा से यह ट्रेन उसी दिन कटरा से 15.00 बजे छूटेगी तथा रात्रि 23.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  2. इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में अंबाला, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन वातानुकूलित (एसी) है और इसे बुलेट ट्रेन के आकार में डिजायन किया गया है।

  3. वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कार (कोच) लगे हैं और इसमें बैठने के लिए 1128 सीट हैं। इसमें सामान्य चेयर कार के 14 डब्बे लगे हैं जिनमें 936 सीट हैं जबकि 2 एक्ज़िक्यूटिव चेयर कार में 104 सीट हैं।

    • नई दिल्ली से कटरा तक का चेयर कार का किराया करीब 1,600 रुपये है। जबकि एक्ज़िक्यूटिव चेयर कार का किराया करीब 3,000 रुपये रखा गया है।
  4. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 15 फरवरी को स्वदेशी ट्रेन 18 को हरी झंडी दिखाई थी, जिसका नाम बदल कर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया था।

    • इसका संचालन नई दिल्ली से प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक किया जा रहा है।
    • वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो कि भारतीय रेल नेटवर्क की सबसे तेज स्पीड है।
    • वंदे भारत ट्रेन में प्लेन जैसी खूबियां हैं। एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पैंट्री और वॉशरूम इस ट्रेन में सबकुछ है।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2orCxO0

No comments