सुमित नागल ब्राजील में एटीपी चैलेंजर के प्री-क्वार्टरफाइनल में, ओरलांडो से मुकाबला होगा
खेल डेस्क. भारत के युवा टेनिस स्टार सुमित नागल ब्राजील में हो रहे एटीपी चैलेंजर के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। दूसरे राउंड में उनका मुकाबला पुर्तगाल के गास्ताओ एलियास से था। एलियास मैच के 21वें मिनट में चोट के कारण रिटायर हो गए। सुमित मैच में 4-1 से आगे चल रहे थे। उनका अगला मुकाबला ब्राजील के ओरलांडो लुज से होगा। सुमित एटीपी रैंकिंग में 135वें और ओरलांडो 327वें स्थान पर हैं। लुज ने हमवतन जोआओ मेनेजेस को 6-4, 6-4 से हराया।
सुमित ने पिछले महीने की 29 तारीख को अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर क्ले इवेंट जीता था। जीत के बाद वे करियर की बेस्ट 135वीं रैंक पर पहुंचे थे। सुमित ने फाइनल में अर्जेंटीना के फैकुंदो बागिन्स को 6-4, 6-2 से हराया। उन्होंने करियर का दूसरा चैलेंजर टाइटल अपने नाम कर किया था। वे 2017 में पहली बार बेंगलुरु चैलेंजर इवेंट जीते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o0XnE4

No comments