Breaking News

मौजूदा समय में ऑटो, कंज्यूमर और रिटेल सेक्टर में निवेश के बेहतर मौके

यूटिलिटी डेस्क. इस साल देश की आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती देखने को मिली है। जून तिमाही में देश की विकास दर घटकर 5% रही है। इकोनॉमिक ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक मिलकर कदम उठा रहे हैं। रिजर्व बैंक फरवरी से अब तक रेपो रेट में 135 आधार अंक की कटौती कर चुका है। वहीं, केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके अलावा सेक्टर विशेष के लिए अन्य उपायों का भी ऐलान किया है। कॉरपोरेट टैक्स में कटौती और नई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को प्रोत्साहन के उपाय मीडियम टर्म में इकोनॉमी के साथ ही बाजार के लिए पॉजिटिव कहे जा सकते हैं। यह त्योहारी सीजन से ठीक पहले सही समय पर उठाया गया सही कदम है। नियर टर्म के लिहाज से देखें तो इनसे मार्केट सेंटिमेंट बेहतर हुआ है। कंज्यूमर, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर में कंपनियों की बिक्री से अच्छी कमाई हो सकती है। हम यहां कुछ सेक्टर का जिक्र कर रहे हैं जो इस दिवाली पर निवेश के लिहाज से बेहतर कहे जा सकते हैं:

  1. नवरात्रि में दोपहिया और पैसेंजर व्हीकल की अच्छी बिक्री के संकेत मिले हैं। त्योहारी सीजन में कंपनियां भारी डिस्काउंट दे रही हैं। एक अप्रैल 2020 से बीएस-6 मानक लागू होने से पहले निकलने वाली खरीदारी से इस सेक्टर की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है।

  2. बैंक लोन बांटने की रफ्तार बढ़ाने के लिए देश 400 जिलों में लोन मेले लगा रहे हैं। इसका आने वाले समय में बैंकों को फायदा मिलेगा।

  3. फेस्टिव सीजन में कंपनियों द्वारा कॉरपोरेट टैक्स में कमी का फायदा कीमतों में कटौती कर ग्राहकों को देंगी। इससे कंज्यूमर सेक्टर की वॉल्यूम ग्रोथ बढ़ेगी। इसके अलावा अच्छे मानसून के बाद मांग निकलने का भी फायदा इस सेक्टर को मिलेगा।

  4. त्योहारी सीजन में ग्राहकों का फुट-फॉल बढ़ा है। रिटेल कंपनियों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसका अच्छा असर इन कंपनियों के वित्तीय नतीजों में दिखेगा।

  5. अगले एक-दो साल में निवेश के लिहाज से जो बेहतर रिटर्न दे सकते हैं उनमें इंश्यारेंस, हॉस्पिटैलिटी और मल्टीप्लेक्स सेक्टर शामिल हैं। हॉस्पिटैलिटी में आने वाले समय में तेजी का चक्र देखने को मिल सकता है। फिलहाल उद्योग का ऑक्यूपेंसी 67% के साथ नियर ऑप्टिमम लेवल पर है। इससे होटल कंपनियों को प्राइसिंग पावर अधिक मिलना चाहिए।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IXzDrF

No comments