Breaking News

मेसी लगातार तीन बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतने वाले पहले खिलाड़ी, रिकॉर्ड छठी बार ये अवॉर्ड मिला

खेल डेस्क. स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी ने लगातार तीसरी बार यूरोपियन गोल्डन शू जीत लिया। उन्हें रिकॉर्ड छठी बार ये अवॉर्ड मिला। मेसी ने पिछले सीजन में 36 गोल किए थे। वे यूरोप में सबसे ज्यादा करने वाले फुटबॉलर थे। पेरिस सेंट जर्मन के किलियन एमबाप्पे दूसरे स्थान पर रहे। मेसी के बेटे थियागो और माटेओ ने गोल्डन शू लिया। इस दौरान पत्नी एंटोनेला रोकुजो, उनके साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज और जोर्डी अल्बा मौजूद थे।

मेसी लगातार तीसरी बार यह अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बार्सिलोना की टीम पिछले साल ला लिगा जीतने में सफल हुई थी। अवॉर्ड मिलने के बाद कहा, ‘मैं इसे अपने परिवार और साथी खिलाड़ियों को समर्पित करता हूं। सुआरेज और अल्बा यहां मौजूद हैं। इन दोनों ने इस अवॉर्ड तक मुझे पहुंचने में काफी मदद की। अपनी टीम की मदद के बिना मैं कुछ भी हासिल नहीं कर सकता।’

messi

रोनाल्डो को चार बार ये अवॉर्ड मिला
मेसी के बाद इस अवॉर्ड को जीतने के मामले में युवेंटन के क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूसरे स्थान पर हैं। रोनाल्डो को चार बार ये अवॉर्ड मिल चुका है। इसके बाद तीसरे स्थान पर दो अवॉर्ड के साथ नौ फुटबॉलर हैं। इनमें सुआरेज, उरुग्वे के डिएगो फोरलान और फ्रांस के थिएरी हेनरी भी शामिल हैं। पहली बार 1968 में यूसेबियो को यूरोपियन गोल्डन शू मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लियोनल मेसी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33DzxgO

No comments