पंड्या के जिस बधाई ट्वीट को देख भड़क गए थे फैंस, जहीर ने उसी के लिए हार्दिक को धन्यवाद देकर मजे लिए
खेल डेस्क. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के उस विवादास्पद ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है, जो पंड्या ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए किया था। सोमवार 7 अक्टूबर को जहीर का जन्मदिन था और उन्हें बधाई देने के लिए पंड्या ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे जहीर की गेंद पर छक्का लगाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देख फैंस भड़क गए थे और उन्हें ट्रोल करने लगे। फैंस इसे पंड्या की बदतमीजी मानते हुए उन्हें नसीहत दे रहे थे। हालांकि जहीर ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए पंड्या को मजेदार जवाब दिया।
जहीर ने पंड्या को जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'हाहाहाहा.... हार्दिक पंड्या शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। मेरी बल्लेबाजी क्षमता कभी भी आपके जितनी अच्छी नहीं हो सकती, लेकिन जन्मदिन उतना ही शानदार रहा, जितनी इस मैच में मेरी अगली गेंद थी जिसका सामना आपने किया था।'
पंड्या ने वीडियो शेयर कर दी थी बधाई
जहीर खान के जन्मदिन पर किए अपने ट्वीट में हार्दिक पंड्या ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे जहीर की गेंद पर छक्का लगाते दिख रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था,'हैप्पी बर्थडे जैक... उम्मीद है आपने इसे भी पार्क के बाहर पहुंचा दिया होगा जैसे मैंने यहां किया था।' यहां वे जहीर से इस छक्के वाली बात को भूलने के बारे में पूछ रहे थे। पंड्या इन दिनों लंदन में हैं जहां उन्होंने पीठ के निचले हिस्से में आई चोट से उबरने के लिए सर्जरी कराई है। जिसके चलते वे अगले 4-5 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे।
##ट्वीट देख भड़क गए थे फैंस
पंड्या के ट्वीट को देखने के बाद क्रिकेट फैंस भड़क गए थे। उन्हें ये ट्वीट एक सीनियर का अपमान और पंड्या की बदतमीजी लगा था। जिसके बाद वे उन्हें ट्रोल करते हुए बड़ों का सम्मान करने की नसीहत दे रहे थे। लोग उन्हें जहीर का रिकॉर्ड दिखाकर अपनी हद में रहने के लिए कहने लगे थे। हालांकि जहीर के जवाब के बाद साफ हो गया कि उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में ही लिया था।
पंड्या के ट्वीट पर फैंस के रिएक्शंस
## ## ## ## ## ## ##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pQBBn5
No comments