एयर इंडिया टिकट कैंसिल करने पर नहीं लेगी कोई चार्ज
यूटिलिटी डेस्क. एयर इंडिया ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि पटना आने- जाने वाले यात्रियों को यात्रा में रियायत दी जाएगी। इन यात्रियों से टिकट बदलने, तारीख बदलने, कैंसिल कराने और रिफंड पर कोई पेनाल्टी नहीं वूसली जाएगी। यह व्यवस्था 3 अक्टूबर 2019 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू होगी। आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
-
एयर इंडिया ने ट्वीट में कहा कि पटना में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एयर इंडिया ने पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए Ticket Re-issuance, Date change, no-show, cancellation & Refund charges को माफ करने का फैसला किया है।
-
बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. बाढ़ के कारण मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राज्य में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और राज्य में बाढ़ के हालात की जानकारी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p63w1Z
No comments