Breaking News

भारत-बांग्लादेश मैच देखने आएंगी शेख हसीना, बीसीसीआई मोदी को भी न्योता देगा

खेल डेस्क. भारत में बांग्लादेश के साथ 3 नवंबर से तीन टी-20 और दो टेस्ट की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। जिसे देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी आएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ईडन गार्डन बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन गुरुवार को होगा।

सौरव गांगुली के मुताबिक हसीना ईडन गार्डन में घंटी बजाकर टेस्ट शुरू होने का संकेत देंगी। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से नाराज खिलाड़ियों ने अपनी 11 मांगों को लेकर भारत दौरे पर आने से इनकार कर दिया है। इससे सीरीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच विवाद

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 21 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर ये 11 मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो सभी खिलाड़ी किसी भी सीरीज में नहीं खेलेंगे। बोर्ड ने हाल ही में एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली हर टीम को कम से कम एक लेग स्पिनर प्लेइंग-11 में रखना होगा। इसी आदेश के बाद विवाद शुरू हुआ।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शेख हसीना और नरेंद्र मोदी। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32EsAfj

No comments