मैरीकॉम सेमीफाइनल में पहुंचीं, टूर्नामेंट में आठवां पदक पक्का किया
खेल डेस्क. भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरीकॉम रूस में खेले जा रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। गुरुवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली कोलंबिया को इंगरित वेलेंसिया को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ ही मैरीकॉम ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में करियर का आठवां पदक पक्का किया।इससे पहले प्री-क्वार्टरफाइनल में उन्होंने थाईलैंड की जुतामास जितपोंग को भी 5-0 से हराया था।
मैरीकॉम पहली बार 51 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले उन्होंने सातों पदक 48 किलोग्राम भार वर्ग में जीते थे।
मैरीकॉम वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहला पदक 2001 में जीती थी
मैरीकॉम ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अब तक छह स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने पहला पदक 2001 में रजत जीता था। इसके बाद वे छह बार चैम्पियन बनने में कामयाब रहीं। उन्होंने 2012 लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। मैरीकॉम एशियन गेम्स में एक स्वर्ण और एक कांस्य जीतने में सफल रही हैं। इसके अलावा 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वेे स्वर्ण जीती थीं। वे एशियन चैम्पियनशिप में 5 स्वर्ण, एक कांस्य और एशियन इंडोर गेम्स में एक स्वर्ण जीत चुकी हैं।
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मैरीकॉम के पदक
| साल | पदक |
| 2018 | स्वर्ण |
| 2010 | स्वर्ण |
| 2008 | स्वर्ण |
| 2006 | स्वर्ण |
| 2005 | स्वर्ण |
| 2002 | स्वर्ण |
| 2001 | रजत |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M1ObZh

No comments