Breaking News

नवरात्रि में ट्रेन में ही मिल रही है व्रत की थाली, यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

यूटिलिटी डेस्क. नवरात्रि में व्रत रखते वालों को फलहारी भोजन उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने खास कदम उठाया है। इसके तहत IRCTC ट्रेन में 'व्रत की थाली' उपलब्ध करा रहा है। IRCTC ने कहा है कि इस नवरात्रि के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले व्रतधारियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए ई-केटरिंग मेन्यू में व्रत का खाना शामिल किया गया है। हालांकि भारतीय रेलवे नेटवर्क के कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशन्स पर ही ये स्पेशल खाना मिल सकेगा।

  1. IRCTC के अनुसार हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, झांसी, ग्वालियर, अंबाला कैंट, जयपुर, नागपुर, इटारसी, भोपाल, वडोदरा, जयपुर, अजमेर, पटना, राजेंद्र नगर, वाराणसी, कानपुर सेंट्रल, इलाहाबाद, जबलपुर, रतलाम, बीना, हावड़ा, औरंगाबाद, अकोला, वसई रोड, वापी, कल्याण, दुर्ग, बोरीवली, दौंड, उज्जैन और अहमदनगर रेलवे स्टेशनों पर स्थित रेस्तरां से 'व्रत की थाली' मंगाई जा सकती है।

  2. सफर के दौरान यात्री आइआरसीटीसी के ई-कैटरिंग वेबसाइट से या फिर फूड ऑन ट्रैक मोबाइल एप से अपने पीएनआर का उल्लेख करके आर्डर दे सकते हैं।

    जिस स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध है वहां पहुंचने के दो घंटे पहले इसके लिए आर्डर देना होगा। स्टेशन पहुंचते ही सीट पर सात्विक भोजन की थाली उपलब्ध करा दी जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में प्रसिद्ध व्रत के भोजन को इस थाली में शामिल किया गया है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ouc2rb

No comments