Breaking News

राशिद लतीफ ने कहा- बाबर आजम सेल्फिश, उनको कप्तान बनाना गलत; मोईन ने मिस्बाह-वकार को कोसा

खेल डेस्क. सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट दो गुटों में बंटता नजर आ रहा है। बाबर आजम को टी20 और अजहर अली को टेस्ट के लिए नए कप्तान बनाए गए हैं। शोएब अख्तर के मुताबिक, बहुत जल्द बाबर ही वनडे में भी कप्तानी करते नजर आएंगे। पूर्व विकेटकीपर और कप्तान राशिद लतीफ ने बाबर को टी20 कप्तान बनाए जाने का विरोध किया है। वहीं, एक और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान ने सरफराज को कप्तानी से हटाए जाने के लिए मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस की कोच जोड़ी को जिम्मेदार ठहराया।

टीम में फूट पड़ेगी
लतीफ ने एक टीवी प्रोग्राम में कहा, “बाबर अपने बैटिंग ऑर्डर से समझौता नहीं करते। ये हमने घरेलू क्रिकेट में कई बार देखा। वो कामरान अकमल को अपनी टीम और पीएसएल में खुद से नीचे बैटिंग के लिए भेजते हैं। बाबर का फोकस अपनी परफॉर्मेंस पर रहता है। दूसरी बात, मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम भी कप्तान बनना चाहते हैं। जाहिर है, टीम में फूट पड़ने की आशंका बनी रहेगी। यह हम पहले भी देख चुके हैं। इसने हमारी क्रिकेट को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अगर कोई फैसला लेना ही था तो ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लेते। पीसीबी ने एक साथ कई गलत फैसले ले लिए।”

मिस्बाह और वकार की जोड़ी का शिकार हुए सरफराज
पाकिस्तान के एक और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान ने कहा कि सरफराज को साजिशन कप्तानी से हटाया गया। मोईन ने मीडिया से कहा, “हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक और बॉलिंग कोच वकार यूनिस दोनों नहीं चाहते थे कि सरफराज कप्तान रहे। वो तो उसे टीम में भी नहीं रखना चाहते थे। यही हुआ। कप्तानी से तो उसे हटाया ही गया, टीम से भी बाहर कर दिया गया। उसने टी20 में 11 सीरीज जिताईं। एक-दो खराब प्रदर्शन की वजह से आप ये सलूक कैसे कर सकते हैं।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राशिद लतीफ ने कहा है कि बाबर अपने लिए खेलते हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32sCe4I

No comments