दूसरे दिन का खेल शुरू, कोहली-रहाणे ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की
खेल डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज कादूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है।टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत के विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। इससे पहले मैच के पहले दिन भारत ने तीन विकेट पर 273 रन बना लिए थे।
मयंक अग्रवाल ने लगातार दूसरा शतक लगाते हुए 108 रन की पारी खेली। उन्होंने पिछले टेस्ट में 215 रन बनाए थे। मयंक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2010 में दो टेस्ट की सीरीज में ऐसा किया था। उन्होंने नागपुर में 109 और कोलकाता में 165 रन की पारी खेली थी।
रबाडा ने पहले दिन 3 विकेट लिए
इससे पहले मयंक अग्रवाल ने 195 गेंद की पारी में 16 चौके और 2 छक्के लगाए।चेतेश्वर पुजारा 58 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को कगिसो रबाडा ने फाफ डुप्लेसिस के हाथों ही कैच कराया। इससे पहले रबाडा ने रोहित शर्मा को भी पवेलियन भेजा था। रोहित 14 रन बनाकर क्विंटन डीकॉक को कैच थमा बैठे थे।
कोहली ने गांगुली को पीछे छोड़ा
कोहली का कप्तान के तौर पर ये 50वां टेस्ट है। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से 2014 तक 60 मैच में कप्तानी की थी। वहीं, सौरव गांगुली ने 2000 से 2005 तक 49 मैच में टीम का नेतृत्व किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ah4Iw

No comments