विराट ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर की, कहा- एक साथ व्रत रखा और खुशी मनाई
खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ करवा चौथ मनाया। कोहली ने अनुष्का के साथ वाली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘एक साथ व्रत रखा और खुशी मनाई।’’ अनुष्का ने भी कोहली के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘मेरा जीवनसाथी और इस दिन के लिए मेरा व्रत का साथी।’’
इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पत्नी आरती और गौतम गंभीर ने पत्नी नताशा के साथ वाली फोटो शेयर की। सहवाग ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत गजब, प्रेम और श्रद्धा।’’ गंभीर ने लिखा, ‘‘अरे चाँद तो कब का निकला हुआ था।’’
## ##रोहित शर्मा ने लिखा, ‘‘हैप्पी करवा चौथ मेरे प्यार। मैं जानता हूं कि यह कितना मुश्किल होता होगा जब तुम्हें छोटे बच्चे की देखभाल करनी पड़ती है और तुम्हारे पास मैं।’’
##शिखर धवन ने भी पत्नी आयशा के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘‘हैपी करवा चौथ मेरे प्यार, आप दूर हो लेकिन फिर भी मेरे करीब हो। आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकता। बहुत सारा प्यार आयशा धवन।’’
##इशांत शर्मा रांची में तीसरे टेस्ट की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने पत्नी प्रतिमा सिंह को टैग करते हुए लिखा, ‘‘अपने सबसे फेवरिट पर्सन और आप सभी को करवा चौथ की बधाई।’’
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BpGEgI

No comments