रिंग में भाई की फोटो रखकर स्केटिंग की और श्रद्धांजलि दी; भाई की एक्सीडेंट में मौत हुई थी
लास वेगास. कनाडा के स्केटिंग खिलाड़ी कीगन मेसिंग के खेल ने सभी फैंस को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन यह उनके अच्छे खेल के लिए नहीं था बल्कि विपरीत परिस्थितियों के बाद भी अमेरिकी स्केट टूर्नामेंट के उतरने के फैसले को लेकर था। कीगन के छोटे भाई पेक्सन की पिछले महीने एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके बाद भी उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी।
इवेंट के दौरान उन्होंने रिंग में भाई की फोटो रखकर स्केटिंग की। इस दौरान स्टैंड में उनके माता-पिता, पत्नी और कुछ करीबी दोस्त माैजूद थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से मैं खुद को मानसिक तौर पर तैयार कर रहा था। अंत में मैं ऐसा करने में सफल रहा। कीगन इवेंट में चौथे नंबर पर रहे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BwFCQn
No comments