Breaking News

इंग्लैंड सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित; विलियम्सन बाहर, साउथी को कप्तानी

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच टी-20 की सीरीज के लिए शुक्रवार को टीम का ऐलान कर दिया। चयनकर्ताओं ने कूल्हे में चोट से जूझ रहे कप्तान केन विलियम्सन को आराम दिया है। उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिम साउदी को टीम की कप्तानी सौंपी है।

साउदी इससे पहले सिंतबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। कोच ने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास साउदी जैसा अनुभवी खिलाड़ी है, जो आसानी से जिम्मेदारी ले सकता है। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।’’

‘आगामी सीजन के लिए यह अच्छा फैसला’
टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘हम विलियम्सन की चोट का कुछ दिनों से ख्याल रख रहे हैं। इसी चोट के कारण वह मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट से बाहर हो गए थे। यह विलियम्सन के लिए निराशाजनक समय है, लेकिन हमें लगता है कि आने वाले व्यस्त सीजन को देखते हुए यह सही फैसला है।’’

न्यूजीलैंड टीम: टिम साउदी (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट (चौथे और पांचवें मैच के लिए), कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फर्ग्युशन (पहले और तीसरे मैच के लिए), मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कगेलेजिन, डेरियल मिचेल, कोलिन मुनरो, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम शेफर्ट, ईश सोढ़ी, रॉस टेलर और ब्लैर टिकनेर।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केन विलियम्सन और टिम साउदी (पीछे)। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34aZvJ9

No comments