Breaking News

बांग्लादेश से मैच ड्रॉ रहने पर कप्तान छेत्री ने कहा- इस नतीजे से ड्रेसिंग रूम निराश

खेल डेस्क. भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में मंगलवार को खेला गया फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। टीम इंडिया के कप्तान सुनील छेत्री ने इस नतीजे पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम इस नतीजे से बहुत निराश है। टीम का प्रदर्शन सॉल्ट लेक स्टेडियम में दर्शकों के उत्साह के बराबर भी नहीं था। बांग्लादेश ने मैच के 42वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत के आदिल खान ने 88वें मिनट में स्कोर का मैच 1-1 से बराबर कर दिया।

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद ट्वीट किया, ‘हम उस तरह का प्रदर्शन नहीं दिखा सके, जैसा सॉल्ट लेक में दर्शकों का उत्साह था। ड्रेसिंग रूम इससे बहुत निराश है। हमने मौकों को नहीं भुनाया, लेकिन ये मैदान और स्टैंड में चलता रहता है। हम प्रयास करते रहेंगे।’

टीम इंडिया ने पिछले मैच में कतर को बराबरी पर रोका था
भारतीय टीम ने पिछले मैच में एशियन चैम्पियन कतर को बराबरी पर रोका था। इससे टीम में जबरदस्त उत्साह था। कोच इगोर स्टीमैक की अपेक्षा के अनुरुप टीम का प्रदर्शन नहीं था। बांग्लादेश के साद उद्दीन ने 42वें मिनट में गोल किया। ऐसा लग रहा था कि मेहमान टीम तीन अंक के साथ घर लौटेगी, लेकिन आदिल खान ने भारत के लिए गोल कर मैच बराबर कर दिया।

भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर
घरेलू मैदान पर हार से टीम इंडिया का अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल हो सकता है। कतर के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम ओमान के खिलाफ 1-2 से हारी थी। टीम के पास तीन मैच में दो अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश के इतने ही मैच में एक अंक है। ग्रुप ई में 10 अंक के साथ कतर पहले स्थान पर काबिज है। ओमान (छह अंक) दूसरे, अफगानिस्तान (तीन अंक) तीसरे, भारत (दो अंक) चौथे और बांग्लादेश (एक अंक) पांचवें स्थान पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुनील छेत्री।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MiaElc

No comments