विस्तारा अगले महीने से शुरू करेगी दिल्ली-तिरुवनंतपुरम उड़ान सेवा
यूटिलिटी डेस्क. विमान सेवा कंपनी विस्तारा अगले महीने तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने बताया कि दक्षिण भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुये वह 9 नवंबर से दिल्ली और तिरुवनंतपुरम के लिए दैनिक उड़ान शुरू करेगी। यह उसके नेटवर्क में शामिल होने वाला 33वां गंतव्य होगा।
शुरुआती किराया 5,299 रुपए
इस मार्ग पर सभी करों एवं शुल्कों समेत इकोनॉमी श्रेणी का शुरुआती किराया 5,299 रुपए और बिजनेस श्रेणी का शुरुआती किराया 21,999 रुपए रखा गया है। विस्तारा ने पिछले दो महीने में छह नये घरेलू तथा तीन विदेशी गंतव्यों को अपने नेटवर्क में शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विस्तारा ने नई दिल्ली और मुंबई से सिंगापुर के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि विस्तारा नई दिल्ली और मुंबई से सिंगापुर के लिए डेली दो उड़ानों को संचालित करेगी।
गोएयर शुरू करेगी नई उड़ान सेवा
गोएयर बेंगलुरु और कोलकाता से सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। कंपनी के अनुसार 18 अक्टूबर से बेंगलुरु से और 19 अक्टूबर से कोलकाता से सिंगापुर के लिए नॉन स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। बेंगलुरु से सिंगापुर की उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी। कोलकाता से सिंगापुर के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें रवाना होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32tolDC
No comments