Breaking News

शरद पूर्णिमा तक बन रहे हैं शुभ योग, लगभग हर दिन है खरीदारी का मुहूर्त

जीवन मंत्र डेस्क. शारदीय नवरात्र के चलते त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में दीपावली के साथ ही विवाह मुहूर्त भी प्रारंभ हो जाएंगे। इन सबके लिए खरीदी करने के शुभ मुहूर्तों का भी शुभारंभ हो चुका है। अभी नवरात्र की पावन बेला में भी खरीदारी करना शुभ होता है, लेकिन उसमें शुभ मुहूर्त शामिल हो जाएं तो ये स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है। 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा तक लगभग रोज ही कोई न कोई ऐसा शुभ मुहूर्त बन रहा है, जिसमें भूमि, ज्वेलरी, वाहन व अन्य वस्तुओं की खरीदी करना शुभ और समृद्धिदायक होगा।

  • ज्योतिषियों के अनुसार वर्तमान में ग्रह-गोचर भी ठीक स्थिति में हैं। शरद पूर्णिमा तक अमृत व सर्वार्थ सिद्धि समेत कई अन्य शुभ योगों का संयोग रहेगा। इन योगों में न केवल खरीदी, बल्कि नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ, भूमि पूजन व अन्य मांगलिक कार्य भी किए जा सकेंगे। इन योगों में रवि योग समस्त बुरे योगों के समूहों नष्ट कर अच्छे योगों में परिवर्तित कर महा शुभ योग का निर्माण करता है। इसी प्रकार सर्वार्थसिद्धि योग-सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला होता है। नवरात्रि के सातवें दिन, शुक्रवार को मां कालरात्रि देवी पूजा, सरस्वती पूजन दिवस के साथ शोभन योग रहेगा।
  • मंगलवार को विजयादशमी पर भी रवि योग

आठवें दिन रविवार को मां महागौरी पूजा, महाअष्टमी पूजा, दिवस के बीच सर्वार्थ सिद्धि व रवियोग का होना अत्यंत शुभकारी है। नवें दिन सोमवार को मां सिद्धिदात्री देवी पूजा,महानवमी पूजन के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग,रवियोग बने रहेंगे। मंगलवार को विजया दशमी ( दशहरा ) पर्व स्वयं में अबूझ मुहूर्त वाला दिन होता है। इस दिन भी रवि योग रहेगा। बुधवार को एकादशी रहेगी, गुरुवार व शुक्रवार को प्रदोष होगा। शरद पूर्णिमा पर 13 अक्टूबर को स्नान-दान शरद पूर्णिमा को अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि व रवियोग रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shubh Yog And shubh muhurat till Sharad Purnima For Purchasing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pNh0QI

No comments