Breaking News

मनोज प्रभाकर और पत्नी पर धोखाधड़ी का केस, पहली पत्नी ने फ्लैट बेचने का आरोप लगाया

खेल डेस्क. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी फरहीन पर गुरुवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। मनोज की पहली पत्नी संध्या प्रभाकर ने फर्जी तरीके से दिल्ली स्थित फ्लैट बेचने का आरोप लगाते हुए मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज कराया। संध्या लंदन में रहती हैं। उनका आरोप है कि मनोज और फरहीन ने शिकायत करने पर भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

संध्या का आरोप है कि फरहीन ने उनसे फ्लैट लौटाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले यह पारिवारिक मुद्दा लग रहा था लेकिन जांच के बाद खुली परतों से पता चला कि फरहीन की उस संपत्ति पर नजरें हैं।

फरहीन पेशे से अभिनेत्री रह चुकीं

पेशे से अभिनेत्री रह चुकी फरहीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल और कन्नड़ फिल्मों से की थी। बाद में वह मुंबई आ गईं। कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का दामन छोड़ दिया और प्रभाकर से शादी कर ली, जिसके बाद उनके संध्या से रिश्ते खराब हो गए।

संध्या के दूसरे पति ने खरीदा था फ्लैट

संध्या के मुताबिक, उनके दूसरे पति दिवंगत लक्ष्मी चंद पंडित ने 1995 में दिल्ली के सर्वप्रिया विहार में 7/18 बिल्डिंग में दूसरी मंजिला स्थित फ्लैट खरीदा था। सारे कागजात भी लक्ष्मी चंद पंडित के नाम पर ही हैं। संध्या इस फ्लैट में 2006 तक रहीं। इसके बाद इसमें उनके भाई ने निवास किया। भाई के बाद उनका एक दोस्त अगस्त 2018 तक इस फ्लैट में रहा। इसके बाद उनका परिवार इस फ्लैट को कभी-कभार इस्तेमाल करता था।

ताला तोड़कर फ्लैट पर कब्जा किया: संध्या

संध्या ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2019 में उन्हें अपने भाई से पता चला कि मनोज प्रभाकर के गुंडों ने फ्लैट का ताला तोड़ा और कब्जा करलिया। दिलचस्प बात यह है कि मनोज और उनकी पत्नी फरहीन अपने दो बेटों के साथ इसी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहते हैं।पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है और प्रभाकर तथा उनकी पत्नी के बयान रिकार्ड किए जाएंगे।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पत्नी फरहीन के साथ पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33GNYAM

No comments