नेमार ने बार्सिलोना छोड़कर गलती की. ग्रीजमैन दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक: मेसी
खेल डेस्क. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने कहा कि नेमार को मालूम है कि उन्होंने बार्सिलोना छोड़कर गलती की। ब्राजील के नेमार 2013 से 2017 तक स्पैनिश क्लब बार्सिलोना से खेले। उन्होंने 123 मैच में 68 गोल किए। इसके बाद वे फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन चल गए। इस सीजन में उन्हें बार्सिलोना में शामिल करने के बहुत सारे प्रयास हुए।
मेसी ने कहा, 'यह बात सही नहीं है कि मैं टीम में ग्रीजमैन को नहीं आने देना चाहता था। ग्रीजमैन दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं।' नेमार के टीम के वापस आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भी दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी है। उसके खेलने का तरीका अलग है और उसके टीम से जुड़ने से हमें ओर ऑप्शन मिल जाते।
‘खिलाड़ियों को टीम में रखने में मैं शामिल नहीं’
क्लब चलाने के सवाल पर मेसी ने कहा कि लोगों को लगता है कि मैं खिलाड़ियों को टीम में रखने और कोच को हटाने में शामिल रहता हूं। ऐसा नहीं हैं। मैंने नेमार से फिर से क्लब में आने के लिए कहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/315K7vj
No comments