जीवा ने पूछा- रणवीर ने मेरा चश्मा क्यों पहना?, धोनी ने बेटी और एक्टर की फोटो शेयर की
खेल डेस्क. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की। फोटो में जीवा और रणवीर को एक जैसा चश्मा पहने हुए देखा जा सकता है। मगर इस तस्वीर से अधिक दिलचस्प जीवा की प्रतिक्रिया थी, जो धोनी ने शेयर की। धोनी के मुताबिक, जीवा ने पूछा था कि रणवीर ने उनका चश्मा क्यों पहना है।
जीवा ने किस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की, जब उसने देखा कि रणवीर ने भी उसी तरह का चश्मा पहन रखा है। इस पर धोनी ने लिखा, "जीवा ने ऐसी प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने मेरा चश्मा क्यों पहना हुआ है। इसके बाद वह चश्मे को खोजने के लिए ऊपर जाती है और अंत में कहती है कि मेरे चश्मे तो मेरे पास ही हैं।’’
रणवीर ने जीवा को ‘फैशनिस्टा’ कहा
धोनी ने लिखा, ‘‘बच्चे इन दिनों अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में तो मैं सोच भी नहीं पाता कि मेरे पास भी उन्हीं की तरह के सनग्लास हैं। अगली बार जब वह रणवीर से मिलेगी तो मुझे यकीन है कि वह कहेगी कि मेरे पास भी आपके जैसा ही चश्मा है।’’ इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर ने जीवा को ‘फैशनिस्टा’ (फैशन में रुचि रखने वाली) कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33d2Lmw

No comments