विजय शंकर ने शेयर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, यूजर्स ने किया ट्रोल
खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर ने हाल ही में अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके जरिए उन्होंनेशरीर को लेकर की गई अपनी मेहनत को दिखाने की कोशिश की। उन्होंने जो फोटो शेयर किया उसमें से एक में उनका पुराना लुक नजर आ रहा है, वहीं दूसरे में उनकी शर्ट लैस ट्रांसफॉर्म्ड बॉडी दिख रही है। जिसमें उनके एब्स नजर आ रहे हैं। उनके इस फोटो को देखकर जहां कुछ क्रिकेटर्स ने उनकी तारीफ की, वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी ये अंदाज पसंद नहीं आया और वे उन्हें ट्रोल करने लगे।
फोटो शेयर करते हुए विजय शंकर ने लिखा, 'पसीना, वक्त और तपस्या, जिसका फल जरूर मिलता है। #कायापलट मंगलवार'। अपनी ये तस्वीर उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की। जिसके बाद इंडियन क्रिकेटर्स हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर ने उस पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने उसे लाइक किया। हालांकि अन्य यूजर्स को उनकी फोटो में कुछ खास बदलाव नजर नहीं आया और वे उनका मजाक उड़ाने लगे।
विजय शंकर का क्रिकेट करियर
विजय शंकर ने भारत की ओर से अबतक 12 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं। वनडे करियर में उन्होंने 31.85 की औसत से 223 रन बनाए हैं और 4 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 25.25 की औसत से 101 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच इस साल हुए विश्व कप में विंडीज के खिलाफ खेला था। इसके बाद पंजे में लगी चोट की वजह से वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल
## ## ## ## ## ## ##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OTM9fB
No comments