एयर इंडिया ने शुरू की 'नमस्कार सेवा', यात्रियों का रखा जाएगा खास ख्याल
यूटिलिटी डेस्क. एअर इंडिया ने दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों के लिए 'नमस्कार सेवा' शुरू की है। इसके तहत एअर इंडिया यात्री की मांग पर उसे एक सहायक मुहैया करवागी। यह विमान में बैठने तक यात्री की सहायता करेगा। इसके लिए घरेलू यात्री को 750 रु. और विदेशी यात्री को 1500 रु. भुगतान करना होगा।
-
यह सेवा पहले ही फर्स्ट क्लास के पैसेंजर्स के लिए उपलब्ध है। अब यह सर्विस बिजनेस और इकोनॉमी क्लास के पैसेंजर्स को भी मिलेगी।
- एक अधिकारी ने कहा कि कई बार फीडबैक आता है कि बिजनेस और इकोनॉमी क्लास के पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा है इस तरह की ये शिकायतें दूर करने के लिए यह सेवा शुरू कर रहे हैं।
- अधिकारी ने बताया कि इस सर्विस में इंटरनेशनल पैसेंजर्स पर ज्यादा फोकस किया जाएगा, खासतौर पर उन पैसेंजर्स पर, जो ट्रांजिट में यात्रा कर रहे होंगे, क्योंकि उन्हें एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल पर जाना होगा।
-
इस सर्विस के लिए एयरलाइन विशेष तौर पर तीन लोगों की टीम बनाएगी। ये टीम उन पैसेंजर्स की मदद करेगी, जो namaskarsewa.in लिंक पर जाकर इस सर्विस के लिए रजिस्टर करेंगे।
- रजिस्टर करने वाले पैसेंजर्स को एयरपोर्ट एंट्री पर रिसीव किया जाएगा और उनके प्लेन में बैठने तक के बीच में सारी औपचारिकताएं और जरूरतें एयरलाइन के कर्मचारी हैंडल करेंगे।
-
इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को होगा क्योंकि कई बार इन्हें एयापोर्ट के नियमों की जानकारी नहीं रहती और उन्हें बेवजह परेशान होना पड़ता है।
- इसके अलावा बुर्जुग यात्रियों को भी इससे काफी फायदा होगा। क्योंकि इस सुविधा से उन्हें फ्लाइट तक ले जाने के लिए केयर टेकर के रूप में कर्मचारी मिल जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LL6mmb
No comments