ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए ICICI बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट
यूटिलिटी डेस्क. बैंकिंग फ्रॉड मामलों को देखते हुए आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को सचेत किया है। बैंक ने ग्राहकों को बैंकिंग धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक ट्वीट किया है । जिसमें कहा गया है कि पैसे प्राप्त करने के लिए आपसे कभी पिन नहीं मांगा जाता है। अगर आपसे कोई पैसे रिसीव करने के लिए पिन मांग रहा है तो पिन न दें और सतर्क हो जाएं। बैंक ने धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ टिप्स भी बताए हैं।
-
आईसीआईसीआईबैंक के मुताबिक, पैसे प्राप्त करने के लिए आए रिक्वेस्ट पर पिन डालने से पहले रूकें। अगर आपके पास ऐसा रिक्वेस्ट आए तो समझ जाएं यह फ्रॉड रिक्वेस्ट है।
-
बैंक का कहना है कि बैंक ग्राहकों से पैसे रिसीव करने के लिए पिन नहीं मांगता। पैसे प्राप्त करने के लिए पिन क्यों डालें।
-
बैंक ट्वीट के अनुसार पैसे रिसीव करने का रिक्वेस्ट आने पर सोच समझकर कदम उठाएं। अगर आपको लगता है कि येफ्रॉड है तो आप रिक्वेस्ट को रद्द कर दें।
-
आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल लेनदेन के चलते साल 2018-19 में 71,500 करोड़ रुपए का बैंकिंग फ्रॉड हुआ है। इस अवधि में बैंक फ्रॉड के 6800 से अधिक मामले प्रकाश में आए।
- साल 2017-18 में बैंक फ्रॉड के 5916 मामले सामने आए थे। इनमें 41,167 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी हुई थी।
- पिछले 11 वित्त वर्ष में बैंक फ्रॉड के कुल 53,334 मामले प्रकाश में आये हैं, जबकि इनके जरिये 2.05 लाख करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32mkYye
No comments