Breaking News

IRCTC ने टिकट कैंसिलेशन के नियमों में किया बदलाव, आसानी से मिलेगा रिफंड

यूटिलिटी डेस्क. टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और इसे आसान बनाने के लिए आईआरसीटीसी वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित प्रणाली लेकर आया है। इसके जरिए यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने और आईआरसीटीसी द्वारा दिए गए पासवर्ड का इस्तेमाल कर रिफंड पाने की सुविधा देगा। आईआरसीटीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह प्रणाली केवल उसके अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुक कराई गई ई-टिकटों पर लागू होगी।

इस तरीके से वापस आएगा पैसा

  • नई प्रणाली के तहत, जब भी कोई यात्री अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट के जरिए बुक कराई गई टिकट या पूर्ण वेटिंग लिस्ट टिकट कैंसल कराता है तो रिफंड राशि और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का एक एसएमएस यात्री के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यात्री को रिफंड पाने के लिए उस एजेंट के साथ यह ओटीपी साझा करना होगा, जिसने टिकट बुक की थी।
  • आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया कि अब जब रिफंड ओटीपी आधारित होगा, यात्रियों को बस इतना करना होगा कि वे बुकिंग के वक्त अपना ही फोन नंबर दें।
  • एक अधिकारी के मुताबिक करीब 27 प्रतिशत टिकट रोजाना अधिकृत एजेंटों के जरिए बुक कराए जाते हैं। इनमें से 20 प्रतिशत टिकट रोजाना कैंसल कराई जाती हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ppx9Mm

No comments