Breaking News

1 दिसंबर से 15 फीसदी तक महंगी हो सकती है नई बीमा पॉलिसी

यूटिलिटी डेस्क. बीमा नियामक इरडा के जुलाई में जारी नॉन लिंक्ड और लिंक्ड बीमा पॉलिसी के नए नियम 1 दिसंबर 2019 से लागू होंगे। सभी बीमा कंपनियों को 30 नवंबर तक बीमा उत्पादों को नए नियमों के मुताबिक बदलाव जरूरी है। इरडा के अनुसार बीमा कंपनियों को पॉलिसी का प्रीमियम 15% तक बढ़ाने या घटाने की छूट दी है। इरडा ने सभी बीमा कंपनियों को30 नवंबर तक नए नियमों के अनुसार बीमा पॉलिसी में बदलाव करने को कहा है।

  1. बदलाव के तहत देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) ने भी दो दर्जन से ज्यादा व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी, आठ ग्रुप इंश्योरेंस प्लान और सात से आठ राइडर प्लान को 30 नवंबर तक बंद करने की घोषणा की है। हालांकि, एलआईसी ने कहा कि वह भविष्य में इन पॉलिसी को इरडा के नियमों के तहत दोबारा से लॉन्च करेगा। एक अनुमान के अनुसार, इरडा के नए नियमों के तहत 75 से 80 बीमा पॉलिसी 30 नवंबर तक बंद हो जाएंगी।

  2. इरडा ने सभी बीमा कंपनियों से अपने उत्पादों को 30 नवंबर 2019 तक नए नियमों के तहत परिवर्तित करने को कहा है। इरडा ने कहा है कि जिन उत्पादों को नए नियमों के तहत परिवर्तित नहीं किया जा सकता है उन्हें 30 नवंबर 2019 तक वापस लिया जा सकता है। बीमा कंपनियां जिन उत्पादों को वापस ले रही हैं उनको तीन माह के अंदर यानी 29 फरवरी 2020 तक परिवर्तित किया जा सकता है, और इसकेबाद नए उत्पाद के तौर पर इन्हे फिर सेलॉन्च किया जा सकता है।

  3. इरडा ने कहा है कि उसके यह नए नियम 1 दिसंबर 2019 के बाद बेची जाने वाली बीमा पॉलिसियों पर लागू होंगे। पहले से जारी बीमा पॉलिसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुरानी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम और बेनेफिट पहले की तरह ही चालू रहेंगे।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XqibSO

No comments