Breaking News

कोहली ने सबसे कम समय में 10 हजार वनडे रन बनाए, 44% शतक रन चेज करते हुए लगाए

खेल डेस्क. विराट कोहली आज (05 नवंबर) को 31 साल के हो गए। वे दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में एक हैं। कोहली ने 11 साल के क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े। वे अपनी हर पारी में कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना लेते हैं। भारतीय कप्तान सबसे कम 10 साल और 67 दिन में 10 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था। पूर्व भारतीय कप्तान 10 साल और 317 दिन में 10 हजार के आंकड़े तक पहुंचे थे। तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 11 साल और 103 दिन में 10 हजार रन पूरे किए थे।

कोहली को रन चेज का मास्टर कहा जाता है। उन्होंने वनडे में 43 शतक लगाए। इनमें से 19 रन चेज करते हुए लगाए। इस तरह उनके वनडे करियर के 44% शतक दूसरी पारी में आए। कोहली रन चेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में सचिन (17) दूसरे, तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 11-11 शतक लगाए।

कोहली 40 शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान
सचिन से कुछ साल पहले जब यह पूछा गया था कि उनके 100 शतकों के रिकॉर्ड को कौन तोड़ेगा, तो उन्होंने कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिया था। कोहली ने वनडे में 43 और टेस्ट में 26 शतक लगाए। वे कप्तान के तौर पर 40 शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं। कुल मिलाकर इस मामले में वे दूसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 41 शतक लगाए थे।

कोहली ने 2018 में 11 पारियों में ही 1000+ रन बनाए थे
कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर में 2018 सबसे बेहतरीन साल रहा। इस दौरान उन्होंने वनडे की सिर्फ 11 पारियों में ही 1000+ रन बना दिए। वे एक साल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने खुद का और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अमला ने 2010 और कोहली ने 2012 में 15-15 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे।

कोहली

कोहली ने सबसे तेज लारा का रिकॉर्ड तोड़ा था
कोहली टेस्ट में सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने वाले कप्तान हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड 65 पारियों में बनाया था। इस मामले में विराट ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (71 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ा था। वे सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं। उन्होंने सचिन और वीरेंद्र सहवाग (6-6 दोहरे शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा था। वे कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (11 शतक) को पीछे छोड़ा था।

सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

कप्तान शतक
विराट कोहली 18
सौरव गांगुली 11
सचिन तेंदुलकर 6
महेंद्र सिंह धोनी 6
मोहम्मद अजहरुद्दीन 4

कोहली

कोहली आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
सिर्फ टेस्ट और वनडे ही नहीं टी-20 में भी कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 2450 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में ही रोहित शर्मा (2452 रन) ने उन्हें पीछे छोड़ा था। कोहली आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए उन्होनंे 16 पारियंो में चार शतक और सात अर्धशतक की मदद से 973 रन बनाए थे।

बल्लेबाज टीम रन साल
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 973 2016
डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 848 2016
केन विलियम्सन सनराइजर्स हैदराबाद 735 2018
क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 733 2012

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2POai8a

No comments