Breaking News

जन्म तारीख के अनुसार 10 नवंबर तक किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा अलर्ट

जीवन मंत्र डेस्क। न्यूमेरोलॉजी में जन्म तारीख के आधार पर भविष्य, स्वभाव और अंक राशिफल से जुड़ी बातें मालूम की जा सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अंक ज्योतिष से बर्थ डेट के आधार पर जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 4 नवंबर से 10 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा...

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

आय से अधिक खर्च होगा। घर-परिवार और कार्य स्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। कड़ी मेहनत के बाद धन संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

वाहन चलाते समय पर्याप्त सावधानी रखें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। धन संबंधी कामों में सतर्क रहें। धन लाभ मिलेगा, लेकिन जोखिम लेने से बचें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

ये समय धैर्य से काम करने का है। सोच-समझकर आगे बढ़ें। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से काम समय पर हो सकते हैं। घर में सुख-शांति बनाए रखें। क्रोध न करें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

बोलते समय विशेष सावधानी रखें। दूसरों के मामलों में स्वयं को न उलझाए। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। घर-परिवार में क्लेश हो सकता है, इसीलिए क्रोध से बचें, धैर्य से काम लें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

मित्रों के सहयोग से बड़ी कामयाबी मिल सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवन साथी की मदद से सभी परेशानियां दूर कर पाएंगे।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

दूसरों की बातों से बहुत ज्यादा प्रभावित होने से बचें। स्वयं की सोच से आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा। शुभचिंतकों की सलाह मानें।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

नौकरी करने वालों के लिए ये सप्ताह सुखद रहेगा। कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में भी हर्ष बना रहेगा।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

चिंताएं बनी रहेंगी। अनजाना भय सताएगा। संतान की मदद करनी पड़ सकती है। बुद्धि से संबंधित कामों में सावधान रहना होगा। मानसिक तनाव रह सकता है।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा इस सप्ताह हो सकता है। परिवार में सभी स्थितियां पक्ष की रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ank jyotish, numerology, November weekly rashifal, rashifal 2019, november rashifal 2019


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C8vk9e

No comments