जुलाई से सितंबर के बीच विदेशी कर्ज में भारी बढ़ोतरी दर्ज, 106.9 बिलियन डॉलर हुआ देश पर ऋण
इंटरनेशनल डेस्क. वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान पाकिस्तान के विदेशी कर्ज में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई से सितंबर की तिमाही के दौरान देश का विदेशी ऋण 106.9 बिलियन डॉलर (7 लाख 65 हजार करोड़ रुपए) हो गया है, जो कि पिछली तिमाही में 500 मिलियन डॉलर था। इस दौरान इसमें करीब 600 मिलियन डॉलर (4298 करोड़ रुपए) की वृ्द्धि दर्ज की गई। कर्ज में बढ़ोतरी की बड़ी वजह आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) से लिए गए बड़े उधार को बताया जा रहा है।
केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल के दौरान विदेशी कर्ज में 10.2 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 30 सितंबर 2018 को पाकिस्तान पर कुल विदेशी कर्ज 96.1 बिलियन डॉलर था, जो कि अब बढ़कर 106.9 बिलियन हो गया है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान की प्रमुख संस्था आरिफ हबीब लिमिटेड के डायरेक्टर रिसर्च और बिजनेस डेवलेपमेंट हेड समिउल्ला तारिक ने इसे मामूली बताया। उन्होंने कहा, 'पिछली तिमाही के दौरान बाहरी ऋण और देनदारियों में हुई बढ़ोतरी मामूली है। ये एक स्वागतयोग्य सुधार है।'रिपोर्ट के मुताबिक कुल ऋण में से 3.07 बिलियन डॉलर तो सरकार ने पिछला कर्ज और उसका ब्याज चुकाने में ही इस्तेमाल किए हैं।
पिछली तिमाही के मुकाबले भारी बढ़ोतरी
बैंक के मुताबिक पिछली तिमाही के मुकाबले 30 सितंबर 2019 को खत्म हुई तिमाही में देश के कुल ऋण और देनदारियों (घरेलू और विदेशी मिलाकर) में 1266.5 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद कुल कर्ज 41.48 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया जो जून 2019 में खत्म हुई तिमाही में 40.22 ट्रिलियन था।
देश का कुल कर्ज 41.48 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा
पिछले साल से तुलना करने पर बीते एक साल के दौरान देश के कुल कर्ज और देनदारियों (घरेलू और विदेशी मिलाकर) में 10.69 ट्रिलियन डॉलर की भारी भरकम वृद्धि हुई। पिछले साल 30 सितंबर को देश का कुल कर्ज 30.78 ट्रिलियन डॉलर था। जो फिलहाल 41.48 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32RDhL1
No comments