Breaking News

असम सरकार शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पर दुल्हन को देगी 10 ग्राम सोना

यूटिलिटी डेस्क. असम सरकार ने राज्य की हर लड़की की शादी मेंसोना देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार की ‘अरुंधति स्वर्ण योजना’ के तहत दुल्हनों को 10 ग्राम सोना दिया जाएगा। इस योजना पर सरकार हर साल करीब 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी।इस योजना की शुरुआत अगले साल 1 जनवरी से होगी।

  1. असम सरकार ने घोषणा की हैकि वह हरदुल्हन जिसकी उम्र 18 साल हो, जिसने कम से कम 10वीं पास की होऔर अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया हो, उसे 10 ग्राम सोना उपहार के रूप में दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए दुल्हन के परिवार की सालाना आमदनी 5 लाख रुपएसे कम होनी चाहिए।

  2. राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि असम में हर साल करीब 3 लाख शादियां होती हैं लेकिन सिर्फ 50000-60000 शादियों का ही रजिस्ट्रेशन होता है। लोगों कोशादी को पंजीयन कराने के प्रति जागरुक करने में भी ये योजना मदद करेगी।

  3. वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना का मकसद लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरुक करना है। इसके अलावा इस योजना से बाल विवाह को रोकने में भी मदद मिलेगी।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/346K1Gr

No comments