Breaking News

1209 साल बाद धनु राशि में बनी है शनि, केतु और गुरु की युति, कैसा रहेगा आने वाला समय

जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 4 नवंबर को गुरु ने धनु राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से ही शनि और केतु स्थित हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इन तीन ग्रहों की युति धनु राशि में 1209 साल बाद बनी है। ये एक दुर्लभ योग है। 16 अक्टूबर 810 को गुरु, शनि और केतु का योग धनु राशि में था, उस दिन देवउठनी एकादशी मनाई गई थी। धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह ही है। केतु हमेशा वक्री रहता है। ऐसे में शनि और गुरु मार्गी रहेंगे और केतु वक्री स्थिति में धनु राशि में रहेगा। जानिए इन तीन ग्रहों के योग का सभी 12 राशियों पर कैसा असर होने वाला है...

  • मेष- पिछले समय में हुए सभी नुकसान पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। शत्रुओं का नाश होगा। अच्छी खबरों की प्राप्ति होगी और सरकार से सहयोग प्राप्त होगा।
  • वृषभ- धन संबंधी कामों में सावधानी रखनी होगी। बचत पर ध्यान देना होगा। ज्यादा दिखावे से बचना होगा। धन का सदुपयोग करें और आवश्यक कार्यों में ही व्यय करें।
  • मिथुन- आपके लिए स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरी काम होते रहेंगे और धन की आवक सामान्य रहेगी। परिवार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। विवाह आदि कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।
  • कर्क- इस राशि के लिए समय बेहतर रहेगा और बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। नवीन वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति होगी और अन्य भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी।
  • सिंह- इन तीन ग्रहों की वजह से लाभ होगा। व्यापार में तरक्की होगी। नौकरी करने वालों को भी प्रमोशन के साथ धन का लाभ हो सकता है। समय हर दृष्टि से फायदेमंद रहेगा।
  • कन्या- पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को अतिरिक्त प्रयास करना होंगे। जमा पूंजी खर्च करना पड़ सकती है।
  • तुला- ये समय बेहतर रहेगा। हालातों में सुधार होगा और प्रमोशन के मौके मिलेंगे और कई अटके कार्यों में गति आएगी। समय पर लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे।
  • वृश्चिक- कार्य करने की स्थिति अनुकूल होगी और व्यापार-नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे। जनवरी 2020 के अंत से समय और ज्यादा अच्छा हो जाएगा।
  • धनु- लाभ मिलने के योग हैं। धन की आवक में वृद्धि होगी और कर्ज की स्थितियों में सुधार होगा। धर्म के कार्यो में रूचि होगी।
  • मकर- आपकी आय प्रभावित हो सकती है। संभलकर रहना होगा और विवादों से बचना होगा। हर काम को सोच-समझकर करें।
  • कुंभ- आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। सफलता मिलेगी। लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। पुरानी इच्छाएं पूर्ण होंगी। परिवारिक मसलों में भी सुधार होगा।
  • मीन- आय में कमी आने के योग नहीं हैं। समय में सुधार होगा। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33n5o5W

No comments