सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, किन लोगों के लिए शुभ रहेगा दिन
मेष - Six of Pentacles
जो बीत गया उसके लिए आप कुछ नहीं कर सकते, वर्तमान में जीने का प्रयास करें। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज हैं तो उस व्यक्ति को माफ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।
करियर: काम में अपना फोकस बनाए रखें। व्यर्थ की गॉसिप में न पड़ें नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।
लव: पुरानी बातों को याद कर सोमवार को दुख मनाने में अपना समय बरबाद न करें।
हेल्थ: आज कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है।
वृष - Justice
आज अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा, फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। कॉम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की जरूरत है।
करियर: अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है।
लव: आज परिवार के साथ कहीं घूमने की योगना बना सकते हैं, किन्तु ध्यान रखें कि यह आपके काम पर कोई असर न डालें।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव और चिंता के कारण सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है।
मिथुन - The Emperor
आज वो काम करें, जो आपको उचित लगता हो। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं, जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। अपनी जरूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। यह सोचें कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे किसी के जीवन में खुशियां आएं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आज किसी बात से समझौता न करें।
लव: अविवाहित व्यक्ति आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। उचित समय का इंतजार करें।
हेल्थ: किसी की बात को दिल पर न लें, इससे आपके स्वास्थ्य की हानि हो सकती है।
कर्क - The Hermit
अपने मन से यह भय निकाल दें कि आपको समझौता करना पड़ेगा। चीजें आपके फेवर में रहेंगी, लेकिन अपने मूड स्विंग और भावानों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, कोई ऐसा काम भी करें, जिससे आपको खुशी मिलती हो। जीवन में यदि कोई रुकावट आ रही है तो वह केवल आपके आत्मविश्वास की कमी है। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाए रखें। थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा।
करियर: किसी भी ऑफिस पॉलिटिक्स या गॉसिप में शामिल न हों, वरना आपको परेशानी हो सकती है। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन लाभदायक रहेगा।
लव: अविवाहित लोगों को जल्दी ही कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
हेल्थ: सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
सिंह - The Devil
आज अटके हुए कार्य जल्द संपन्न होंगे। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में रुके हुए कई काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
करियर: धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
लव: प्रियजनों से आज मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ रहेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी सेहत संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
कन्या - The Sun
आज किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। उसका जितनी जल्द सामना करेंगे, उतनी जल्दी हल मिल सकता है। वरना परिस्थिति और भी बिगड़ती जाएगी। यदि किसी की बात आपको अच्छी नहीं लगी तो मन में बदले की भावना रखने की बजाय उस व्यक्ति से सीधी बात करें। आज किसी की बातों में न आएं, किसी और की बात पर सोच-विचार कर ही भरोसा करें, वरना आपको धोखा हो सकता है।
करियर: यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें और उस पर अमल करें।
लव: प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है।
हेल्थ: किसी भी लक्षण को अनदेखा न करें, नहीं तो वह भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है।
तुला - Ace of Swords
परिस्थिति चाहे जितनी भी प्रतिकूल हो, आपकी मेहनत और विश्वास से आप उसमें भी सफलता मिल सकती है। वर्तमान में जीने का प्रयास करें, ऐसा न हो कि आप आज के सुंदर पलों को गवा दें और जीना ही भूल जाएं। अपने जीवन में आज अपने वरदान को देखने का प्रयास करें। आपके चारों ओर निहित आशीर्वाद और वरदान पहचानें, आपको बहुत से सुंदर अवसर मिल रहे हैं, जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमता से अधिक समय और मेहनत दे रहे हैं। अपनी मेहनत के अनुसार अपने वेतन को बढाने के लिए बात अवश्य करें।
लव: अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।
वृश्चिक - Judgement
निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, लेकिन जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं, उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें।
करियर: यदि कार्यक्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं तो अपने अहं को त्याग कर अपना कौशल दूसरों को भी सिखाएं।
लव: अपने काम में इतना मग्न न हों कि अपने परिवार और प्रियजनों के लिए समय न निकाल पाएं।
हेल्थ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उसका उपचार शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी करें।
धनु - Page of Swords
सोमवार आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। यदि जीवन में ऐसी स्थिति आपको निर्णय लेने कि आवश्यकता है, तो निर्णय वह लें, जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से, सामाजिक रीतियों को ध्यान में रखकर नहीं। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं।
करियर: यदि कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। किसी और की सलाह या मंजूरी के लिए इंतजार न करें, वह करें जो आपको उचित लगे।
लव: विवाह और प्रेम के मामले में बहुत सारे लोगों से सलाह लेने की बजाय अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने कि क्या यह निर्णय आपके लिए उचित है या नहीं।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रोग से निजात के लिए अपने प्रयास करते रहें, जल्द ही सफलता मिलेगी।
मकर - Four of Pentacles
दोस्तों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर न लें। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी, लेकिन इतनी बुरी भी नहीं की, आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें, क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में जल्द ही परिस्थिति में बदलाव आएगा। पुरानी बातों और चीजों को जाने दें, ताकि कुछ नया उसकी जगह ले सके।
लव: बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें।
हेल्थ: तनाव से बचें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। अपना ध्यान रखें।
कुंभ - Queen of Swords
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ के योग हैं। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने जीवन को दूसरों के लिए आदर्श बनाएं, लेकिन इस प्रक्रिया में अपने महत्व को कम न होने दें। दूसरों की सहायता करना अच्छी बात है, लेकिन अपना नुकसान करके किसी और की सहायता न करें। इससे किसी का भला नहीं होगा। मदद उसकी करें जो आपकी मदद के योग्य हो।
करियर: यह अच्छा मौका है बॉस से तरक्की की बात करने का। अपने वेतन को लेकर कोई समझौता न करें।
लव: प्रियजनों के साथ सुन्दर समय बिताने को मिलेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव के कारण डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न होने से पहले किसी अच्छे डॉक्टर या काउंसलर से मिलें।
मीन - Temperance
किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत साथ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें, ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। कामकाज में वृद्धि के आसार हैं।
करियर: बॉस या सहकर्मियों की डांट को अपने दिल से न लगाएं। अच्छे समय का इंतजार करें।
लव: रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो आज यह ज्यादा परेशान कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DbQKmv
No comments