Breaking News

15 जनवरी से दिए जाएंगे यूनिवर्सल ड्राइविंग लाइसेंस

यूटिलिटी डेस्क.आगामी 15 जनवरी से परिवहन विभाग द्वारा यूनिवर्सल ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड उपलब्ध करवाया जाने लगेगा। इसमें संबंधित व्यक्ति के बारे में 12 से ज्यादा व्यक्तिगत जानकारियां होंगी, जिन्हें स्मार्ट कार्ड में स्ट्रिप के जरिए बारकोड के भीतर रखा जाएगा। इससे हर कोई बारकोड से छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। जरूरत के दौरान ही संबंधित एजेंसी उस बारकोड के जरिए जानकारी जुटा सकेगी।


परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि सरकार ने यूनिवर्सल कार्ड बनाने की अनुमति दे दी है। इसका बजट जारी होते ही नए साल में लोगों को ये लाइसेंस दिए जाने लगेंगे। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बी. मधु कुमार का कहना है कि साल के अंत तक बची हुई औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी, जिससे नए साल में कार्ड बनाया जा सके। लाइसेंस पर आधार नंबर, ब्लड ग्रुप, ऑर्गन डोनेशन, आइडेंटिफिकेशन मार्क्स, बीमा, वाहन का प्रकार, ईंधन का प्रकार, नाम जैसी जानकारियां मुख्य रूप से शामिल की जाएंगी। वर्तमान में दिए जा रहे कार्ड पर चुनिंदा जानकारियां ही शामिल रहती हैं।


बार कोड स्कैन कर जानकारी ले सकेंगी सुरक्षा एजेंसियां
नए कार्ड से सबसे ज्यादा आसानी सुरक्षा एजेंसियों को होगी। वे मशीन के जरिए आसानी से बार कोड के माध्यम से जरूरी जानकारी स्कैन कर उसका उपयोग कर सकेंगी। बारकोड के साथ ही कार्ड में स्मार्ट चिप का उपयोग भी किया जाएगा। किसी कारण यदि बारकोड काम नहीं करता, तो स्मार्ट चिप के माध्यम से डाटा को देखकर उसका उपयोग हो सकेगा।

नहीं रहेगी भ्रम की स्थिति
अभी तक राज्य अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग फॉर्मेट पर ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी जारी करते हैं। इससे दूसरे राज्यों में इसकी वैद्यता को लेकर भ्रम बना रहता है। लेकिन पूरे देश में एक जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी होने से यह भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Universal driving license will be given from January 15 in madhya pradesh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DqnsAO

No comments