जन्म तारीख के अनुसार आपके लिए 16 नवंबर तक समय कैसा रहेगा, किसे मिलेगी सफलता
जीवन मंत्र डेस्क। अंक ज्योतिष जन्म तारीख के आधार पर भविष्य और स्वभाव से जुड़ी जानकारी देने वाली विद्या है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार बर्थ डेट के आधार पर जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 11 नवंबर से 16 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा...
- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। किसी जरूरी काम के लिए किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गलत कार्यों से बचें। धन संबंधी कामों में कड़ी मेहनत करनी होगी।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जरूरी कामों के लिए ये यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ हो सकता है। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। निवेश से लाभ हो सकता है। सावधानी से काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा इस सप्ताह में हो सकता है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
कार्य स्थल पर बदलाव हो सकता है। किसी नई योजना पर काम शुरू होने के योग हैं। घर-परिवार और मित्रों के सहयोग की वजह से बाधाएं दूर कर पाएंगे।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
नौकरी में और घर-परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। आपकी बात सुनी जाएगी। इस समय धैर्य से काम करें। जल्दबाजी में बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। वरिष्ठों की सलाह मानें।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विरोधियों को पराजित कर पाएंगे। कोई नया अनुबंध हो सकता है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
मानसिक तनाव बढ़ने की संभावनाएं हैं। पुरानी परेशानियों की वजह से वर्तमान के कामों में बाधाएं आ सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा और ज्यादा नुकसान हो सकता है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
पूजा-पाठ और अन्य धर्म कर्मों में मन लगेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है।
- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मौसमी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WYnbOc
No comments