Breaking News

जन्म तारीख के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 17 से 23 नवंबर तक का समय

जीवन मंत्र डेस्क। इस सप्ताह यानी 17 से 23 नवंबर तक कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए ये सात दिन सकारात्मक रहने वाले हैं। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर स्वभाव और भविष्य की बातें मालूम की जाती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 17 से 23 नवंबर तक का समय…

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

इस सप्‍ताह में कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन फल आशा के अनुरूप नहीं मिल पाएगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। सावधान रहकर काम करना होगा, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

आपके लिए ये समय सकारात्मक फल देने वाला है। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। मित्रों के सहयोग से बाधाएं दूर हो सकती हैं।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

इन लोगों के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में तरक्की के साथ धन लाभ भी हो सकता है। यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

आपके लिए समय विपरीत फल देने वाला रह सकता है। वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यों में बाधाएं बढ़ सकती हैं। धैर्य से काम लेना होगा।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

इस सप्ताह में भाग्य के सहयोग से समस्याओं को दूर कर पाएंगे। इन दिनों में पुरानी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में लाभ मिलेगा।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

इन दिनों में सावधानी से काम करना होगा। यही आपके लिए अच्छा रहेगा। वरना नुकसान होने के योग बन रहे हैं। नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

जीवन साथी के सहयोग से समस्याओं के दूर कर पाएंगे। सुख बना रहेगा। धन संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा। बड़ी सफलता मिल सकती है।

  • जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

आपको ज्यादा संघर्ष करना होगा, लेकिन फल नहीं मिलेगा। धैर्य से काम लेंगे तो निकट भविष्य में सकारात्मक फल मिल सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
numerology, weekly rashifal, November 2019 third weekly rashifal, ank rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XkwUi8

No comments