17 नवंबर को सूर्य बदलेगा राशि, तुला से वृश्चिक में करेगा प्रवेश, आपके लिए रहेगा सूर्य का असर
जीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 17 नवंबर को सूर्य तुला राशि से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। सूर्य अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में जा रहा है। सूर्य का मंगल की राशि में आना और तुला को छोड़ना शुभ है। प्रशासन में स्थिरता आएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अब राजनीति से जुड़े लोग संयमित भाषा का प्रयोग करेंगे। दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होगा। धर्म का प्रचार बढ़ेगा। जनता को मंहगाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में वृद्धि होगी और सोने चांदी के भावों में तेजी आएगी। शेयर में भी चढ़ाव रहेगा और कंपनियों को लाभ होगा। जिन देशों में अर्थव्यवस्था कमजोर है, वहां भी उठाव होगा। जानिए सभी 12 राशियों पर सूर्य का असर...
- मेष- आठवां सूर्य आपको कोई बड़े कार्य में सफलता दिलाएगा। हालांकी खर्चो के मामलों में आपका हाथ तंग रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।
- वृषभ- सातवां सूर्य आपके लिए मंगलकारी होगा। विशेष कार्यों में सफल होंगे। कार्य का विस्तार होगा एवं सरकारी अधिकारियों से मदद मिलेगी।
- मिथुन- छठा सूर्य आपके लिए सफलता के साथ चिंताजनक समाचार लेकर आएगा। परिवार में श्रेष्ठता बढ़ाएगा, साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।
- कर्क- पांचवा सूर्य आपके अटके हुए कार्य को बनाने में सफल होगा। निकट संबंधियों से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
- सिंह- चौथा सूर्य आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कई दिनों से जो आर्थिक परेशानी थी, उससे पार पाने में सफल होंगे। कई लाभ होंगे।
- कन्या- तीसरा सूर्य लाभकारी होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में मान बढ़ेगा और समृद्धि का विस्तार होगा।
- तुला- दूसरा सूर्य अड़चनों को दूर करने वाला होगा। दूसरों पर निर्भरता समाप्त होगी एवं अपना कार्य बनाने में सफल होंगे। व्यवहार संयमित रखें।
- वृश्चिक- प्रथम सूर्य सभी प्रकार से मंगलकारी होगा। कई प्रकार की सफलताएं एवं धन की प्राप्ति होगी। कार्य का विस्तार होगा। नए व्यापार प्रारंभ करेंगे।
- धनु- बारहवां सूर्य कुछ परेशानी खड़ी कर सकता हैं, किंतु आर्थिक रूप से बेहतर भी रहेगा। वाहनादि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
- मकर- ग्यारहवां सूर्य आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य समय पर होंगे। आध्यात्मिक सफलता मिलेगी, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
- कुंभ- दसवां सूर्य दोस्तों के बीच वैचारिक मतभेद बना सकता है। संयम रखने से लाभ होगा। कार्य को प्राथमिकता देना बेहतर होगा।
- मीन- नवां सूर्य आपके कार्य में बदलाव का मन बनाएगा। व्यापार का विस्तार होगा। मित्रों से रिश्तों में सुधार होगा। वर्चस्व बढ़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Kdp4O
No comments