रामायण एक्सप्रेस कराएगी भगवान राम से जुड़े पौराणिक स्थलों की सैर, 18 नवंबर से शुरू होगी यात्रा
यूटिलिटी डेस्क. अगर आप इसे महीने धार्मिक यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बार फिर श्री रामायण एक्सप्रेस सेवा लेकर आया है। यह ट्रेन यात्रियों को भगवान राम के जीवन से जुड़े पौराणिक स्थलों के दर्शन कराएगी। इस ट्रेन का सफर 18 नवंबर से इंदौर से शुरू होगा। पहले की ही तरह इस पूरे टूर को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) की तरफ से मैनेज किया जा रहा है। यह आईआरसीटीसी के भारत दर्शन पैकेज का हिस्सा होगी।
-
14 रात और 15 दिनों के इस टूर पैकेज के दौरान यात्रियों के साथ आईआरसीटीसी की तरफ से एक टूर मैनेजर रहेगा। इस ट्रेन में कुल 800 यात्री सफर कर सकेंगे।
-
राम जन्मभूमि (अयोध्या), भारत मंदिर (नंदीग्राम), सीता माता मंदिर (सीतामढ़ी), जनकपुर (नेपाल), तुलसी मानस मंदिर व संकट मोचन मंदिर (वाराणसी), संगम, हनुमान मंदिर व भारद्वाज आश्रम (प्रयागराज), श्रृंगी ऋषि मंदिर (श्रृंगवेरपुर), रामघाट व सती अनसुइया मंदिर (चित्रकूट), पंचवटी (नासिक), अंजनाद्री हिल व हनुमान जन्म स्थल (हंपी) और रामेश्वरम।
-
यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को शाकाहारी खाना, रहने के लिए धर्मशाला, मंदिरों के दर्शन के लिए नॉन एसी बसों की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम रेलवे की ओर से किया जाएगा।
-
ट्रेन का किराया 17,325 (3 एसी) व 14,175 (स्लीपर) निर्धारित किया गया है।
-
आपको बता दें साल 2018 में चलाई गई रामायण एक्सप्रेस की सफलता को देखकर रेलवे ने इस ट्रेन को एक बार फिर से चलाने का निर्णय लिया है। इस बार यात्रियों के लिए दो टूर पैकेज मुहैया कराए जा रहे हैं।
-
आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।
टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी या बुकिंग करने के लिए यहां क्लिक करें
https://ift.tt/2X8pzCl
अन्य टूर पैकेजों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
https://ift.tt/2Q3KdBX
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KgBJDW
No comments