Breaking News

1 दिसंबर से महंगा हो जाएंगे टैरिफ प्लान, एयरटेल-जियो से लेकर सभी कंपनियों के ग्राहकों को देना होंगे ज्यादा पैसे

यूटिलिटी डेस्क. दूरसंचार नियामक ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों द्वारा की जाने वाली टैरिफ बढ़ोतरी में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है ऐसे में अब 1 दिसंबर से मोबाइल टैरिफ महंगे होना तय माना जा रहा है। हाल ही में ट्राई ने टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े लोगों के साथ एक बैठक की थी। इसमें एक टेलीकॉम इंडस्ट्री के धड़े ने न्यूनतम मूल्य निर्धारण करने की बात कही थी तो दूसरे धड़े ने इसका विरोध किया था। इसके बाद नियामक ने फिलहाल इस पर विचार करने से इनकार किया है। कई टेलीकॉम कंपनियां आर्थिक संकट से जूझ रही हैं और इसी संकट से निकलने के लिए वो टैरिफ में बढ़ोतरी करना चाहती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QYBktM

No comments