Breaking News

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 कल; ये हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11

खेल डेस्क. भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कर यानी रविवार 3 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा। बांग्लादेश की टीम में उनके नियमित कप्तान शाकिब अल हसन और ओपनर तमीम इकबाल नहीं हैं। इसके बावजूद यह टीम काफी ताकतवर है। दूसरी तरफ, मेजबान भारत भी नियमित कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बिना ही मैदान पर उतरेगा। कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। दोनों ही टीमों में कई बेहतरीन स्ट्रोक प्लेयर और अच्छे गेंदबाज हैं। दिल्ली में प्रदूषण की वजह से हालात बेहतर नहीं कहे जा सकते। लेकिन, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि मैच तय वक्त पर होगा। बहरहाल, हम यहां आपको इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, खलील अहमद और शिवम दुबे।

और ये हो सकती है बांग्लादेश की प्लेइंग XI
सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, महमूदउल्लाह (कप्तान), आतिफ हुसैन, मोहम्मद हुसैन, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अल अमीन हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद मिथुन और तैजुल इस्लाम।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कर यानी रविवार 3 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C3u6ft

No comments