Breaking News

जन्म तारीख के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 24 से 30 नवंबर तक का समय

जीवन मंत्र डेस्क। इस सप्ताह 24 नवंबर से 30 नवंबर तक कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और परेशानियों को दूर कर पाएंगे, जबकि कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी आशा के अनुरूप फल प्राप्त नहीं हो पाएंगे। अंक ज्योतिष में बर्थ डेट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की बातें मालूम की जाती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 24 नवंबर 30 नवंबर तक का समय…
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
धन संपत्ति से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा होने के योग हैं, ये लाभदायक रहेगी। इस समय किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
सप्ताह में उत्साह बन रहेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। इन दिनों में जल्दबाजी न करें। धैर्य से काम करें।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
इन लोगों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, मौसमी बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। ये समय जोखिम से बचने का है।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
चिंता बढ़ाने वाली सूचना मिल सकती है। घर-परिवार में धन संबंधी मामलों में किसी मदद करना पड़ सकती है। आय से अधिक व्यय हो सकते हैं। सावधान रहें।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
रिश्तेदारों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, वरना हानि हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। निकट भविष्य में समय पक्ष का हो सकता है।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
आपके लिए मिलाजुला समय रहेगा। नौकरी में लाभ मिल सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जोखिमभरे कामों में से अभी बचना होगा।
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
किसी करीबी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, बातचीत करते समय सावधानी रखें। अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। चिंताओं की वजह से काम ठीक से नहीं कर पाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
numerology, ank jyotish, birth date and jyotish, weekly rashifal, weekly horoscope, saptahik rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34k4pDW

No comments