विवादों में रानी की 'मर्दानी 2', कोटा सांसद ओम बिड़ला ने कहा- सिनेमा के नाम पर शहर की बदनामी मंजूर नहीं
बॉलीवुड डेस्क. रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 2' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। कोटा के निवासी फिल्म में दिखाई गई शहर की छवि को लेकर नाराज हैं। शुक्रवार को उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। नागरिकों को कहना है कि कोटा की पहचान एजुकेशन हब के रूप में है। क्योंकि इस इलाके में कई शिक्षा केंद्र हैं। लेकिन फिल्म में शहर की कुछ और ही कहानी बताई गई है, जो यहां की विरासत के खिलाफ है।
प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के बाद बिड़ला ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इसे लेकर संबंधित लोगों से बात करेंगे। वे कहते हैं, "हमें यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं कि सिनेमा के नाम पर शहर को बदनाम किया जाए। इस फिक्शनल स्टोरी में स्पष्ट रूप से शहर का नाम लिया गया है, जो उचित नहीं है।"
हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर
गोपी पुथ्रण के डायरेक्शन में बनी मर्दानी 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें रानी आईपीएस शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो कोटा में एक सीरियल्स रेपिस्ट को पकड़ने के लिए संघर्ष करती है। ट्रेलर की शुरुआत नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट के साथ की गई है, जिसके मुताबिक, भारत में हर साल 18 वर्ष से कम उम्र के लड़कों द्वारा 2000 से अधिक बलात्कार किए जाते हैं और यह सिर्फ रजिस्टर्ड केसों का आंकड़ा है। इस बात का दावा किया गया है कि कहानी सत्यघटित घटना पर आधारित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32TC7yq
No comments