Breaking News

एक सेकंड में 30 फैसले लेने वाला मिनी चीता रोबोट, 14 किमी की स्पीड से दौड़ सकता है

कैम्ब्रिज. मैसाचुसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने चार पैर वाला एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो एक सेकंड में 30 फैसले ले सकता है। साथ ही अधिकतम 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसे मिनी चीता नाम दिया गया है।
यह किसी भी स्थिति में सीधा हो सकता है। संतुलन खोने पर यह आगे और पीछे उलटकर फिर से दौड़ने की स्थिति में आ जाता है। इसमें चीते की तरह दबे पैर चलने की खूबी है। हाल ही में इस रोबोट का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो सामने आया है।

मैसाचुसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर सेंगबेइ किम ने कहा, "मुझे यूट्यूब पर अफ्रीकन चीता देखना पसंद था। उसकी खूबसूरती से प्रभावित होकर ही मैंने अपने दो ग्रेजुएट छात्र बेन कॉट्ज और जेरेड डि कॉर्लो को चीता जैसा रोबोट बनाने की चुनौती दी। हालांकि, मिनी चीता और वास्तविक चीता की स्पीड में 10 गुना का अंतर है।" अफ्रीकन चीता 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकता है, जबकि मिनी रोबोट की अधिकतम रफ्तार मात्र 14 किलोमीटर प्रति घंटा ही है।

robot

रोबोट की लैंडिंग चुनौती

प्रोफेसर किम के मुताबिक, रोबोट का पलटकर सीधा होना बेहद चुनौती का काम रहा है। रोबोट को हवा में 360 डिग्री पर घुमाना ज्यादा कठिन है, जबकि उसे उलट कर सीधा करना आसान है। इसमें भी रोबोट की सेफ लैंडिंग चुनौती थी, क्योंकि लैंडिंग सही नहीं होगी तो दोबारा जम्प नहीं करा सकते हैं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मिनी चीता रोबोट।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34IP8MH

No comments