30 साल पहले अनिल ने लिखी थी फैन काे चिट्ठी, सामने आई तो इमोशनल होकर ट्विटर पर की शेयर
बॉलीवुड डेस्क. अनिल कपूर अपने फैन्स के बीच उस समय इमोशनल हो गए जब नासिक के एक फैन ने उन्हें वह चिट्ठी दिखाई, जो अनिल ने अपने हाथ से लिखी थी। करीब 30 साल पहले लिखी इस चिट्ठी को अनिल ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
ट्विटर पर लिखा कैप्शन : अनिल ने अपनी और चिट्ठी की तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है-पूरी तरह डिजीटल हो चुकी दुनिया में आने वाले कमेंट्स के बीच एक फैन ने मुझे एक चिट्ठी दिखाई। जिसका मैंने 30 साल पहले जवाब दिया था। यह चिट्ठी मैंने अपने हाथ से लिखी थी। इस सारे प्यार का बहुत सारा शुक्रिया।
ये हैं चिट्ठी की खास बातें : चिट्ठी के अनुसार उस वक्त अनिल कपूर की आने वाली फिल्मों का जिक्र भी उस खत पर था। ये फिल्में थी रूप की रानी चोरों का राजा, राजकुमार और 1942 ए लव स्टोरी। इसी में नीचे उनके जन्मदिन की तारीख 24 दिसम्बर भी लिखी हुई है।
परिंदा ने किए 30 साल पूरे: हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म 'परिंदा' के 30 साल पूरे हुए हैं। जिसकी मेकिंग के कई किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ भी थे। फिल्म का डायरेक्शन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WEnyNV

No comments