बार्टी ने सबसे ज्यादा 33.5 करोड़ रु. प्राइज मनी वाला टूर्नामेंट जीता
खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियाईटेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीत लिया। दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बार्टी ने पिछली चैंपियन एलिना स्वितोलिना को 6-4, 6-3 से हराया। इस जीत से टॉप सीड बार्टी को 33.5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। यह टेनिस इतिहास में महिला सिंगल्स चैंपियन को मिलने वाली सबसे बड़ी प्राइज मनी है।
पिछले साल प्राइज मनी 7 मिलियन डॉलर (करीब 50.72 करोड़ रु.) थी। बार्टी ने पहली बार यहां खिताब जीता। बार्टी पहली बार टूर्नामेंट में उतरीं और पहली ही बार में चैम्पियन बनने वाली पांचवीं खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले, सेरेना (2001), शारापोवा (2004), क्वितोवा (2011), सिबुल्कोवा (2016) ऐसा कर चुकी हैं।
जोकोविच ने 5वीं बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड पांचवीं बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। जोकोविच ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-4 से हराया। जोकोविच ने चार साल बाद यहां खिताब जीता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32bHE3k

No comments