यूटिलिटी डेस्क. हमारे देश में शहर में रहने वाले लोग आपने बच्चों की शिक्षा पर ग्रामीणों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा खर्चा करते हैं। यह बात नेशनल स्टैटिक्स ऑफिस सर्वे (एनएसएस) की ओर से जारी रिपोर्ट में सामने आई है। चालू वित्त वर्ष में शहरी इलाकों में सालाना प्रति स्टूडेंट करीब 16308 रुपए खर्च किए गए। वहीं ग्रामीण इलाकों में सालाना प्रति स्टूडेंट खर्च 5240 रुपए रहा। प्रोफेशन और टेक्निकल कोर्स पर शहरों में प्रति स्टूडेंट सालाना खर्च 64763 रुपए रहा। यह आंकड़ा 3 से 35 साल के आयु वर्ग के बीच के लोगों का है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2seF6Fn
No comments