Breaking News

एसबीआई सस्ते दामों में प्राॅपर्टी खरीदने का दे रहा मौका, ई-ऑक्शन के लिए 5 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

यूटिलिटी डेस्क. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) E-Auction शुरू करेगा। इसके तहत बैंक के पास बंधक पड़ी प्रॉपर्टी को नीलाम किया जा रहा है। यहां आपको अपनी पसंद की प्रॉपर्टी बेहद रियायती दरों पर मिल सकती है। E-Auction स्कीम के तहत निलामी में हिस्सा लेने के लिए आपको 5 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इस नीलामी के तहत देश के किसी भी कोने में प्राॅपर्टी खरीदी जा सकती है। बैंक की ओर से नीलाम की जा रही प्रॉपर्टी में कॉमर्शियल, रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल सभी तरह की प्रॉपर्टी है।


यहां करें रजिस्ट्रेशन
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की की ओर से जारी की गई दो वेबसाइटोंsbi.auctiontiger.net औरbankeauctions.com पर जा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इन वेबसाइटों पर प्रापर्टी की डिटेल भी दी गई है जहां आप अपनी पसंद की प्रापर्टी को चुन सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sbi organized mega e auction register soon for valuable properties


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JLdy0b

No comments