जोकोविच ने 5वीं बार पेरिस मार्स्टस जीता, कहा- मैं लगातार अपने खेल में सुधार कर रहा
खेल डेस्क. सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को पांचवीं बार पेरिस मास्टर्स खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट में छठी बार फाइनल में खेल रहे दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी जोकोविच ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-4 से हराया। यह मैच करीब एक घंटे चला। अब जोकोविच की नजर लंदन में होने वाले एटीपी टूर फाइनल्स जीतकर वर्ल्ड नंबर-1 बनने पर है।
जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 6-4 से हराया था। जोकोविच का यह 50वां एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल था। साथ ही यह उनका इस साल का छठा और ओवरऑल 111वां फाइनल था।
एटीपी फाइनल्स 10 नवंबर से 17 नवंबर तक होगा
दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी राफेल नडाल वॉर्म-अप के दौरान चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से हट गए थे। इसका उन्हें रेटिंग में नुकसान हुआ। खिताब जीतने के बाद जोकोविच 1000 रेटिंग का फायदा हुआ और अब उनके 8945 अंक हो गए हैं। वे स्पेन के राफेल नडाल से केवल 640 अंक पीछे है, जिनके अभी 9585 अंक हैं। लंदन में एटीपी फाइनल्स 10 नवंबर से 17 नवंबर तक होगा। इसके बाद साल की फाइनल एटीपी रैंकिंग निर्धारित होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qmTCcQ

No comments