एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक समेत इन 5 शेयरों में निवेश के जरिए मिल सकता है अच्छा रिटर्न
यूटिलिटी डेस्क. एक साल में खासकर एनबीएफसी संकट उभरने के बाद, देश के बाजारों में मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में तेज गिरावट दिखी। कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से इन्वेस्टर सेंटिमेंट बेहतर हुआ है। बीएसई सेंसेक्स नई ऊंचाई छू रहा है। ऐसे में 5 ऐसे शेयरों का जिक्र कर रहे हैं जिनमें लंबी अवधि के लिहाज से निवेश किया जा सकता है..
-
बैंक की डिजिटल प्लेटफॉर्म से कारोबार बढ़ाने की योजना है। गैर-शहरी इलाकों में शाखाओं को 300 से बढ़ाकर 600 करने की योजना है। वित्त वर्ष 2021 तक पॉइंट ऑफ सेल की संख्या 4 गुना बढ़ाकर 40 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है। दो साल में लोन और अर्निंग ग्रोथ 20% से अधिक रहने की उम्मीद है।
-
बैंक ने रेटेड कंपनियों को कर्ज बांटने और रिटेल लोन बुक को बढ़ाने के उपाय किए हैं। जून तिमाही में कुल लोन में रिटेल लोन की हिस्सेदारी बढ़कर 61.4% हो गई। यह वित्त वर्ष 2012 में 38% थी। वित्त वर्ष 2018 में ग्रॉस एनपीए 8.8% था। बीते वित्त वर्ष 2019 में यह घटकर 6.7% पर आ गया। वित्त वर्ष 2021 में इसके 3.8% रहने की उम्मीद है।
-
देश की प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी को अप्रैल से सितंबर के दौरान 87,000 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। इस साल ऑर्डर फ्लो में 10-12% और रेवेन्यू में 12-15% ग्रोथ का अनुमान है। अगले वित्त वर्ष में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 9 लाख करोड़ रुपए के ऑर्डर मिलने का अनुमान है।
-
कंपनी की 10 करोड़ टन सालाना उत्पादन क्षमता के साथ मध्य, उत्तर और पश्चिम भारत में मौजूदगी है। वर्ष 2017 से कंपनी ने दबाव वाली 3 करोड़ टीपीए क्षमता और खरीदी है। इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सेंचुरी टेक्सटाइल का अधिग्रहण कर 1.34 करोड़ टीपीए क्षमता और जोड़ेगी, जिसका पश्चिम और मध्य भारत में 40% से ज्यादा मार्केट शेयर है।
-
2012 में मैनेजमेंट बदलने के बाद 7 साल में आमदनी 6 गुना बढ़ी है। कंपनी को नए प्रोडक्ट्स और बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से यह सफलता मिली। इसका मार्जिन 2013-14 में 4.1% था। 2018-19 तक दोगुना बढ़कर 9.1% हो चुका है। एक दो वर्ष में इसकी आमदनी 19% और मुनाफा 23% की दर से बढ़ने का अनुमान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cr6vW8
No comments