शनिवार का भाग्य अंक रहेगा 7, सभी अंक के लोगों के लिए कैसा रहेगा ये दिन
जीवन मंत्र डेस्क। शनिवार, 2 नवंबर का मूलांक 2 और भाग्यांक 7 है। दिन अंक 8 और मासांक 2 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंकों के विशेष योग रहेंगे। अंक 6 की अंक 2 के साथ मित्र युति है। अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति है। अंक 8 की अंक 2, 9 के साथ मित्र युति रहेगी। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 2 नवंबर का दिन...
- अंक 1
महिला के नाम से काम करने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। साझेदारी का काम लाभ दे सकता है। सुखद समाचार मिल सकता है।
क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
- अंक 2
निजी जीवन संबंधी किसी खास मामले में भली प्रकार सोच-विचार कर ही आगे बढ़ें। प्रिंटिंग प्रेस वालों के लिए समय की मेहरबानी रह सकती है। नाक-गले का खास ध्यान रखें।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई का दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
- अंक 3
समय की कृपा लगातार बनी हुई है। कोई बड़ा काम बनने की खुशी मिल सकती है। भागदौड़ की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- अपने कुलदेवता को घर में बना आटे के हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
- अंक 4
महिलाओं को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आना शेष है तो मामला पक्ष में आ सकता है। हड़बड़ाहट से बचें।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
- अंक 5
कपड़े के कारोबारियों को बड़े सौदे में संभल कर रहने की जरूरत है। प्रिंट मीडिया के सरकुलेशन सेक्टर में काम करने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अति उत्साह से बचें।
क्या करें- शनि भगवान को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
- अंक 6
शीशे के सामान के व्यापारियों को तुलनात्मक रूप से लाभ की स्थिति मिल सकती है। फिल्म-टीवी क्षेत्र के निर्माताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
- अंक 7
जो जैसा चल रहा है, चलने दें। अच्छे चलते हुए काम में छेड़छाड़ करेंगे तो काम उलझ सकता है। किसी महिला परिजन का व्यवहार दुखी कर सकता है। अचानक कोई चिंता घेर सकती है।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
- अंक 8
निकट के लोगों को परखने का समय है। कोशिश करें कि अपने निकट के लोगों का दिल न दुखाएं। जल्दी से किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया न दें।
क्या करें- कुत्तों को रोटी में गुड़ दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
- अंक 9
इलेक्ट्रिक इंजीनियरों के लिए समय पक्ष का है। कोई निकट का संबंध अंतरंग रूप ले सकता है। सिरदर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nuvf55
No comments