नियमित अवकाश के अलावा नवंबर में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक
यूटिलिटी डेस्क. नवंबर महीने में बैंक के नियमित अवकाश के अलावा भी 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन अवकाशों के बारें में जानकारी न होने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए हम आपकों इस महीने में पड़ने वाले अवकाशों के बारें में बता रहे हैं ताकि आप बैंक से जुड़े अपने काम सहीसमय पर निपटा सकें।
- 1 नवंबर को बेंगलुरु और इम्फाल में कन्नड राज्योत्सव के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 2 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 8 नवंबर को शिलॉन्ग में वांग्ला फेस्टिवल है और इस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।
- 9 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है. इसलिए बैंक बंद रहेंगे।
- 12 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टियां है।
- 15 नवंबर को कनकदास जयंती और ईद-उल-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
- 19 नवंबर को लाहब दुचन के मौके पर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी है।
- 23 नवंबर कोचौथा शनिवार है। इस कारणदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
नोट: आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आरबीआई द्वारा जारी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JCARci
No comments