Breaking News

जुलाई-सितंबर तिमाही में घरों की बिक्री 9.5 फीसदी घटी

रियल एस्टेट डेस्क. चालू साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के प्रमुख नौ शहरों में घरों की बिक्री में 9.5 फीसदी की गिरावट आई है। प्रोपइक्विटी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में इन शहरों में कुल 52,855 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इस अवधि में 58,461 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण मांग में कमी और नकदी संकट के कारण ग्राहकों का रुझानबदल रहा है।

  1. कैलेंडर वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में यह चौथी रिपोर्ट है जो हाउसिंग सेल्स में गिरावट का इशारा कर रही है। हाउसिंग सेगमेंट की मुख्य ब्रोकरेज फर्म प्रोपटाइगर और एनरॉक इससे पहले हाउसिंग सेल्स में जुलाई-सितंबर तिमाही में क्रमश: 25 फीसदी और 18 फीसदी की गिरावट की बात कह चुकी हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज लीजिंग की मुख्य कंसल्टेंट जेएलएल इंडिया भी एक फीसदी गिरावट की बात कह चुकी है।

  2. रिपोर्ट के अनुसार, हाउसिंग सेल्स के मामले में चेन्नई में सबसे ज्यादा 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में यहां 3060 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल समान अवधि में 4080 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मुंबई में 22 फीसदी कि गिरावट दर्ज की है और इस अवधि में 5063 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके बाद हैदराबाद का नंबर आता है जहां 16 फीसदी की गिरावट के साथ 4257 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कोलकाता में 12 फीसदी की गिरावट के साथ 3069 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि नोएडा में 11 फीसदी की गिरावट के साथ 990 यूनिट्स की बिक्री हुई है। केवल गुरुग्राम और पुणे में हाउसिंग सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई है।

  3. रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में न्यू लॉन्च 24 फीसदी घट गई है और यह 32,834 यूनिट्स रही है। हालांकि इस अवधि में अनसोल्ड हाउसिंग स्टॉक घटा है। रिपोर्ट के अनुसार, जून तिमाही की समाप्ति पर 6,21,806 यूनिट्स के मुकाबले सितंबर तिमाही की समाप्ति पर बिना बिके घरों की संख्या घटकर 6,01,785 यूनिट रह गई है। प्रॉपइक्विटी के डाटा के अनुसार, सात प्रमुख शहरों में सेल में कमी दर्ज की गई है जबकि दो शहरों में बिक्री में वृद्धि हुई है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रतीकात्मक फोटो


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36w0gOC

No comments